मध्य प्रदेश में पिकअप वाहन पलटने से तीन लोगों की मौत

Ads

मध्य प्रदेश में पिकअप वाहन पलटने से तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 4, 2024 / 02:04 PM IST,
    Updated On - July 4, 2024 / 02:04 PM IST

जबलपुर, चार जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बृहस्पतिवार को पिकअप वाहन के पलटने से, उसकी चपेट में आए मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नगर पुलिस अधीक्षक (बरगी) सुनील नेमा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बोहारीपुर गांव के समीप सुबह हुई दुर्घटना में नीतू रजक (22) उसकी तीन वर्षीय पुत्री कृतिका रजक और शाहबुद्दीन मंसूरी (24) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया, ‘‘बाइक पर सवार होकर यह तीनों व्यक्ति बच्ची के उपचार के लिए बोहरीपार जा रहे थे।’’

नेमा बताया कि पिकअप वाहन पलट गया और मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग उसके नीचे दब गए। बाद में उनके शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा

यासिर मनीषा

मनीषा