‘हर सेक्टर में निवेशकों ने रुचि दिखाई है’…ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर बोले सीएम शिवराज, कमलनाथ पर भी किया पलटवार

Ads

'Investors have shown interest in every sector': CM Shivraj

  •  
  • Publish Date - January 11, 2023 / 07:39 PM IST,
    Updated On - January 11, 2023 / 07:39 PM IST

last day of the Global Investors Summit 2023

इंदौरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का बुधवार को वर्चुअल उद्घाटन किया। इन्वेस्टर्स समिट में गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि हर सेक्टर में निवेशकों ने रुचि दिखाई है। मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक निवेश आने की संभावना है।

वहीं कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि हर विषय पर राजनीति अच्छी नहीं है। कमलनाथ जब CM थे तब कितना निवेश आया था। प्रदेश के हित में जो भी हो उनको भी आगे आना चाहिए।

Read More : Edible oil Price: सोयाबीन और मूंगफली समेत इन तेलों में आई भारी गिरावट..! तुरंत चेक करें ताजा रेट 

साल 2023 में पूरे प्रदेश में शुरू होगी 5G सेवा

CM शिवराज सिंह चौहान से वन टू वन चर्चा में रिलायंस ग्रुप ने बड़ा ऐलान किया है। रिलायंस न्यू एनर्जी के डायरेक्टर निखिल मेसवानी ने कहा कि साल 2023 में पूरे प्रदेश में 5G सेवा शुरू होगी। साल के अंत तक प्रदेश में तहसील स्तर तक 5G सेवा शुरू होगी। इसके साथ ही प्रदेश में रिलायंस पेट्रोल पम्प्स की संख्या दोगुनी की जाएगी।

Read More : बीपी-डायबिटीज की परेशनियों को कंट्रोल करने में रामबाण से कम नहीं रसोई में मौजूद ये 7 मसाले, आजमाते ही दवाइयों से मिलेगी राहत

अडानी समूह की योजना

मुख्यमंत्री चौहान से वन टू वन चर्चा में अडानी एग्रो ऑयल एवं गैस के प्रणव अडानी ने कहा कि उनके समूह की प्रदेश में खनिज, उर्जा, कृषि, नवकरणीय ऊर्जा और कोयले के क्षेत्र में 60 हजार करोड़ के निवेश की योजना है। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के संबंध में चर्चा के दौरान अडानी ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है। समूह अपनी आवश्यकताओं के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए राज्य में कौशल उन्नयन की गतिविधियां संचालित करेगा। समूह का राज्य में अस्पताल स्थापित करने का भी विचार है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां लगाने की संभावनाओं से भी उन्हें अवगत कराया।