Sex Racket, Image Source- IBC24
Jabalpur news: जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन सिटी कॉलोनी में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। (Jabalpur Sex Racket busted) पुलिस जांच में सामने आया है कि यहां एक मकान में विदेशी महिला से देह व्यापार कराया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक, उज़्बेकिस्तान की एक महिला को आरोपी पति-पत्नी द्वारा अपने घर में रखकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था। (Jabalpur Sex Racket busted) मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, जिसमें मौके से विदेशी महिला और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि, कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी पति शिवा चौधरी मौके से फरार हो गया। (Jabalpur Sex Racket busted) पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी महिला और विदेशी महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा विदेशी महिला भारत कैसे लाई गई। (Jabalpur Sex Racket busted) फिलहाल माढ़ोताल थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।