Jabalpur Boat Accident: गर्दन तक आ गई थी पानी..इतने घंटे तक लड़ते रहे मौत से, बरगी हादसे में इस शख्स ने कैसे बचाई अपनी जान? बताया आंखों देखा हाल
Jabalpur Boat Accident: गर्दन तक आ गई थी पानी..इतने घंटे तक लड़ते रहे मौत से, बरगी हादसे में इस शख्स ने कैसे बचाई अपनी जान? बताया आंखों देखा हाल
Jabalpur Boat Accident Update | Photo Credit: IBC24
- बरगी डैम हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत, 12 लोग लापता
- 72 वर्षीय रियाज़ हुसैन ने चार घंटे तक पानी में संघर्ष कर जान बचाई
- मां-बेटे की भावुक तस्वीर हादसे की भयावहता को दर्शाती है।
जबलपुर: Jabalpur Boat Accident मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बरगी डैम में क्रूज पलट गई (Jabalpur Boat Accident)। इस हादसे में अबतक 9 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला जख्म बन गया और इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर दिया। हादसे की कई भावुक तस्वीरें भी सामने आई है। साथ ही अब इस हादसे में खुशकिस्मत लोग बचा लिए गए, उनमें रियाज़ हुसैन भी शामिल हैं जो क्रूज़ पलटने के बाद उसके ऊपरी हिस्से में ढाई घण्टे तक हिम्मत थामे रहे। हांलाकि परिवार के लोग लापता हैं।
पानी में जिंदगी और मौत के बीच किया संघर्ष
Jabalpur Cruise Accident बता दें कि इस हादसे में 72 साल के रियाज हुसैन ने अपनी जान बचा ली है। उन्होंने बताया कि डूबते क्रूज के भीतर गर्दन तक पानी में करीब चार घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया। रियाज ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ घुमने निकले थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह यात्रा जिंदगी का खौफनाक यात्रा होगा। जैसे ही क्रूज में पानी भरना शुरू हुआ, रियाज ने खुद को संभाला। उन्होंने बताया कि कुछ ही मिनटों में पानी उनकी गर्दन तक पहुंच गया। सांसें चल रही थीं, लेकिन हर पल मौत सामने खड़ी नजर आ रही थी।
बता दें कि सैयद रियाज हुसैन जबलपुर के सिविल लाइन इलाके के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ क्रूज की सवारी का आनंद लेने गए थे। सैयद तो बच गए, मगर उनके परिजन अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
क्रूज का ‘काल सफर’, बरगी डैम में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी #jabalpur | #bargidam | #narmada | #madhyapradesh | #mpnews | #boataccident #jabalpurupdate | Bargi dam accident updatehttps://t.co/yzahyyigsA
— IBC24 News (@IBC24News) May 1, 2026
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को नाव र्यटकों को घुमाने के लिए डैम में निकली थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगी। जिससे क्रूज ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर बांध में पलट गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 35 से अधिक पर्यटक सवार थे। हादसे के बाद बांध अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। हादसे के तत्काल बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अब तक 22 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। वहीं अब तक 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में बच्चों की संख्या ज्यादा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: एग्जिट पोल भाजपा का ‘गेम’.. बंगाल में हमारी ही ‘फ्रेम’! ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा, जानिए आखिर किसका पलड़ा है भारी?
- Jabalpur Boat Accident: बरगी क्रूज हादसे की होगी उच्च स्तरीय जांच, मोहन सरकार के इस मंत्री ने की घोषणा, कहा-दोषियों पर होगा एक्शन
- Raipur Minor Rape Case: हैवानियत की सारी हदें पार! छत्तीसगढ़ के इस जिले में हवस का शिकार हुई 7 साल की मासूम, आरोपी निकला वो जिसकी उम्मीद किसी को नहीं…

Facebook


