Jabalpur Crime News: सराफा व्यापारी के बेटे का फिल्मी अंदाज़ में अपहरण, बदमाशों ने सोना भी लूट ले गए, पिस्टल की नोंक पर गैंग की बड़ी वारदात

Ads

Jabalpur Crime News: सराफा व्यापारी के बेटे का फिल्मी अंदाज़ में अपहरण, बदमाशों ने सोना भी लूट ले गए, पिस्टल की नोंक पर गैंग की बड़ी वारदात

  • Reported By: Vijendra Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - September 20, 2025 / 05:07 PM IST,
    Updated On - September 20, 2025 / 05:11 PM IST

Jabalpur Crime News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
  • सराफा व्यापारी के बेटे का अपहरण
  • दुकान से उड़ाए 80 ग्राम सोना

जबलपुर: Jabalpur Crime News:  शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने न सिर्फ पुलिस महकमे बल्कि पूरे सराफा बाजार को दहला कर रख दिया है। अज्ञात आरोपियों ने एक सराफा व्यापारी के बेटे का अपहरण कर उससे बुरी तरह मारपीट की और दुकान से 80 ग्राम सोना लूट लिया। इस वारदात को आरोपियों ने दो टीमों में बंटकर अंजाम दिया। एक टीम ने व्यापारी के बेटे का अपहरण किया जबकि दूसरी टीम ने उससे दुकान की चाबी छीनकर सोना लूटा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घायल युवक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। यह पूरा मामला कोतवाली और बरेला थाना क्षेत्रों का है। घटना का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Jabalpur Crime News:  जबलपुर में हुई इस वारदात ने हर किसी को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि 4 से 5 अज्ञात आरोपियों ने योजना बनाकर अलग-अलग टीमों में यह अपराध किया। गिरोह का एक सदस्य सराफा व्यापारी की दुकान पर यह कहते हुए पहुंचा कि उसे अपनी माँ का 35 ग्राम सोना बेचना है। जब व्यापारी के बेटे अंकित सोनी ने सोने की सत्यता पर शक जताते हुए सौदा करने से इनकार किया तो आरोपी उसे अपनी माँ से मिलवाने के बहाने बरेला ले गया। बरेला नहर की सुनसान सड़क पर आरोपी के साथियों ने अंकित को छह घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने अंकित से उसके पिता को फोन करवाकर 100 ग्राम सोना या 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इसी दौरान आरोपियों ने अंकित से उसकी दुकान की चाबी भी छीन ली। चाबी मिलते ही दूसरी टीम दुकान पहुँची और व्यापारी राजाराम सोनी को पिस्टल की नोंक पर धमकाकर 80 ग्राम सोना लूट लिया।

Jabalpur Crime News:  वारदात के बाद आरोपी अंकित को बरेला रोड पर छोड़कर फरार हो गए। घायल अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात 18 सितंबर की रात को अंजाम दी गई थी। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली और बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने के लिए एक अहम सुराग हाथ लगा है। सराफा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उस आरोपी की तस्वीर कैद हुई है, जो सोना बेचने का झांसा देकर अंकित को अपने साथ ले गया था। अब पुलिस इस फुटेज के आधार पर गिरोह की तलाश कर रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

ये भी पढ़े

जबलपुर सराफा व्यापारी के बेटे का अपहरण क्यों किया गया?

अपहरण इसलिए किया गया ताकि व्यापारी से सोना और फिरौती के तौर पर पैसा लिया जा सके।

जबलपुर सोना चोरी की घटना में आरोपियों ने क्या किया?

आरोपियों ने व्यापारी के बेटे का अपहरण किया, उससे मारपीट की और दुकान से 80 ग्राम सोना लूट लिया।

पुलिस ने सोना चोरी के मामले में क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना कब और कहाँ हुई थी?

यह वारदात 18 सितंबर की रात को जबलपुर के कोतवाली और बरेला थाना क्षेत्रों में हुई थी।

क्या घायल व्यापारी का बेटा अस्पताल में है?

हाँ, घायल व्यापारी का बेटा जिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।