जबलपुर: Jabalpur News: बरगी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरगी बांध के समीप जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा और मौके से 13 जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 28 हजार रुपये नकद और 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
Jabalpur News: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरगी बांध के पास जंगल में जुए का फड़ संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही थाना प्रभारी बरगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी जुआ खेलते हुए पाए गए जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।