जबलपुर: Jabalpur Road Accident: जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को नेशनल हाईवे-30 स्थित मनसकरा चौराहे पर हुआ जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
Jabalpur Road Accident: जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक पर सवार होकर सिहोरा की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवारों को बचाने का कोई मौका नहीं मिला और तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।