Jabalpur Triple Talaq Case: मोबाइल पर आया पति का खौफनाक वॉइस मैसेज! वो तीन शब्द सुनते ही सन्न रह गई पत्नी, पल भर में सबकुछ हुआ तबाह

Ads

Jabalpur Triple Talaq Case: मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैरान कर देने वाली खबर आई है। खबर 3 तलाक से जुड़ी हुई है। इस मामले के सामने आने के बाद से इलाकेभर में हड़कंप मच गया है।

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 11:45 AM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 12:41 PM IST

3 talaq/ image source: freepik

HIGHLIGHTS
  • जबलपुर- फिर सामने आया तीन तलाक का मामला
  • मोबाइल पर वॉइस मैसेज भेजकर दिया तीन तलाक
  • पति के वॉइस मैसेज में ‘तलाक-तलाक-तलाक’ सुनकर महिला हैरान

Jabalpur Triple Talaq Case: मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैरान कर देने वाली खबर आई है। खबर 3 तलाक से जुड़ी हुई है। इस मामले के सामने आने के बाद से इलाकेभर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, यहां पति ने पत्नी को वॉइस मैसेज के जरिए तलाक दिया। जैसे ही पत्नी ने पति का मैसेज खोला पत्मी दंग रह गई। पति के वॉइस मैसेज में ‘तलाक-तलाक-तलाक’ सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। चलिए विस्तार से आपको पूरा मामला बताते हैं…

Jabalpur Talaq Case: जबलपुर से फिर सामने आया तीन तलाक का मामला

जबलपुर में फिर से तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहाँ 32 वर्षीय महिला फरहीन ने अपने पति वाहिद अली द्वारा मोबाइल पर भेजे गए वॉइस मैसेज के माध्यम से ‘तलाक-तलाक-तलाक’ कहकर विवाह तोड़ने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इस तरह अचानक संदेश सुनकर वह हैरान रह गई और मानसिक रूप से काफी परेशान हुई। फरहीन ने बताया कि यह घटना उनके घरेलू विवाद का हिस्सा है, जिसमें पति और ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

Talaq Case Updates: अधारताल थाना में शिकायत दर्ज

महिला ने इस मामले में अधारताल थाना में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया कि पति और ससुराल पक्ष ने उन्हें कई बार प्रताड़ित किया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस कानून के तहत तीन तलाक जैसी घटनाओं को अपराध माना जाता है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

अधारताल थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अबतक शुरुआती जांच में महिला के दावों की पुष्टि हुई है और आरोपी पति की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी और ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-