Jabalpur Vehicle Factory Suicide : सैन्य वाहन फैक्ट्री के अंदर ही चार्जमैन ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में खोले कई खौफनाक राज, विभाग में मचा हड़कंप

Ads

Jabalpur की व्हीकल फैक्ट्री में एक चार्जमैन ने फैक्ट्री परिसर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में काम के तनाव का जिक्र किया गया है।

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 11:18 PM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 11:18 PM IST

Jabalpur Vehicle Factory Suicide / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • फैक्ट्री परिसर के अंदर चार्जमैन ने फांसी लगाई।
  • सुसाइड नोट में काम के तनाव का जिक्र मिला।
  • पत्नी ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

जबलपुर : Jabalpur Vehicle Factory Suicide मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सैन्य वाहन बनाने वाली व्हीकल फैक्ट्री में चार्जमैन ने फैक्ट्री के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें मृतक ने काम के तनाव का ज़िक्र किया है। वहीं मृतक की पत्नी ने इस पूरे मामले में अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

सुसाइड नोट में काम के तनाव का ज़िक्र

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सैमसन मार्टिन के रूप में हुई है, जो सैन्य वाहन बनाने वाली व्हीकल फैक्ट्री में चार्जमैन का काम करते थे। उन्होंने फैक्ट्री परिसर के अंदर फांसी लगा ली। इस घटना की सूचना जैसे ही अन्य कर्मचारियों को मिली, फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रांझी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतारा और घटनास्थल की तलाशी शुरू की।

विभाग भी करेगा जांच

तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक ने काम के तनाव का ज़िक्र किया था। Jabalpur Crime News Today वहीं इस पूरे मामले में मृतक की पत्नी ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में मृतक का शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं व्हीकल फैक्ट्री प्रबंधन ने भी इस मामले में विभागीय जांच करने के आदेश दिए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में।

सुसाइड नोट में क्या लिखा मिला?

काम के तनाव का जिक्र।

आगे क्या कार्रवाई हुई?

पुलिस और विभागीय जांच शुरू।