Reported By: Shashikant Sharma
,Khargone Husband Kills Wife/Image Credit: IBC24 File
Khargone Husband Kills Wife: खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के सुरपाला बैडी में एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। ऊन पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि महिला का हत्यारा ओर कोई नहीं बल्कि उसका पति ही कातिल निकला है। सुरपाला बैडी में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी पति को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
एसडीओपी रोहित लाखारे ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक संगीताबाई पर उसका पति मुकेश भील चरित्र पर संदेह करता था। इसी के चलते 27 मई को पति ने पत्नी को नाले किनारे ले जाकर पहले तो शराब पिलाई। उसके बाद शराब के नशे में ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद हत्या कर शव को खेत के पास नाले किनारे फेंककर घर आ गया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल किया। आरोपी को पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है।