Ladli Behna Yojana 39 Kist Kab Aayegi: लाड़ली बहनों के खाते में कब आएगी 39वीं किस्त? तारीख के इंतजार के बीच 15 अगस्त को CM मोहन यादव ने कही ये बड़ी बात!

Ads

Ladli Behna Yojana 39 Kist Kab Aayegi: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं को 39वीं किस्त का इंतजार है। हर महीने मिलने वाली 1,500 रुपये की सहायता राशि जल्द पात्र हितग्राहियों के खाते में पहुंचने की उम्मीद है। 15 अगस्त को मुख्य़मंत्री मोहन यादव ने योजना की सराहना करते हुए महिलाओं के लिए इसके महत्व को बताया।

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 03:23 PM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 03:26 PM IST

(Ladli Behna Yojana 39 Kist Kab Aayegi/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • 39वीं किस्त का इंतजार जारी
  • ₹1,500 मिलने की उम्मीद
  • CM यादव ने दिया बड़ा संकेत

भोपाल: Ladli Behna Yojana 39 Kist Kab Aayegi: मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को योजना की 39वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 39 Kist Kab Aayegi) का इंतजार है। अब 15 अगस्त बीत चुका है और रक्षाबंधन भी नजदीक है। इसलिए महिलाओं को उम्मीद है कि त्योहार से पहले उनके बैंक खातें में 1,500 रुपये की सहायता राशि पहुंच सकती है। हालांकि, किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख का बेसब्री से इंतजार है।

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह योजना 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा महिलाओं के सशक्तिकरण का माध्यम बनी है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से 53 लाख 55 हजार से अधिक बेटियों को फायदा मिल रहा है। इससे पहले 10 अगस्त को राजगढ़ में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधित करते हुए सीएम ने कहा था कि बहनों के बैंक खातों में योजना की राशि जल्द भेजी जाएगी।

किन महिलाओं को हो सकती है दिक्कत?

39वीं किस्त पाने के लिए लाभार्थी महिला का योजना की सभी जरूरी शर्तें पूरी करना जरूरी है। अगर समग्र पोर्टल पर आधार e-KYC पूरी नहीं है तो किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है। इसी तरह बैंक खाते से आधार लिंक नहीं होने या DBT सुविधा सक्रिय नहीं होने पर भी पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाएगा। इसलिए महिलाओं को अपनी जानकारी और बैंक खाते की स्थिति पहले से जांच लेनी चाहिए।

इन मामलों में नहीं मिलेगी किस्त

अगर लाभार्थी का बैंक खाता बंद, फ्रीज या निष्क्रिय है तो राशि नहीं आएगी। योजना के लिए महिला का व्यक्तिगत बैंक खाता होना जरूरी है। 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद महिला योजना की पात्रता से बाहर हो जाती है और उसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल सकता है। वहीं योजना का लाभ विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को मिलता है, इसलिए अविवाहित महिलाएं इसके दायरे में नहीं आतीं। ऐसे में 39वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 39 Kist Date) से पहले पात्रता और बैंक से जुड़ी जानकारी चेक करना जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें:

लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त कितनी है?

पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की सहायता राशि मिलती है।

39वीं किस्त कब आएगी?

किस्त की आधिकारिक तारीख का इंतजार है, लेकिन जल्द राशि जारी होने की उम्मीद है।

क्या 39वीं किस्त से पहले e-KYC जरूरी है?

हां, समग्र पोर्टल पर आधार e-KYC पूरी होना जरूरी है।

क्या अविवाहित महिलाओं को योजना का लाभ मिलता है?

नहीं, योजना का लाभ विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को दिया जाता है।