मप्र : पुलिया से गिरी बस; एक की मौत, 15 घायल

मप्र : पुलिया से गिरी बस; एक की मौत, 15 घायल

मप्र : पुलिया से गिरी बस; एक की मौत, 15 घायल
Modified Date: March 5, 2023 / 06:07 pm IST
Published Date: March 5, 2023 6:07 pm IST

इंदौर (मप्र), पांच मार्च (भाषा) जिले में रविवार को एक निजी यात्री बस के पुलिया से गिर जाने से एक महिला की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये।

सिमरोल थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि घटना बाईग्राम गांव के पास उस समय हुई, जब रविवार दोपहर खंडवा से इंदौर आ रही एक बस चालक के नियंत्रण खो देने के बाद पुलिया से गिर गयी।

उन्होंने कहा कि आगे की सीट पर बैठी एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

सिंह ने कहा कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है।

भाषा सं दिमो दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में