मप्र : पिकअप वाहन के पलटने से चार लोगों की मौत, दो घायल

Ads

मप्र : पिकअप वाहन के पलटने से चार लोगों की मौत, दो घायल

  •  
  • Publish Date - September 17, 2023 / 11:23 AM IST,
    Updated On - September 17, 2023 / 11:23 AM IST

भिंड, 17 सितंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक पिकअप वाहन के पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि यह हादसा शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 719 पर जैतपुरा के पास हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘पिकअप वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

भाषा

सं रावत रावत पारुल

पारुल