मप्र : भोपाल में भालू के हमले में एक व्यक्ति की मौत
मप्र : भोपाल में भालू के हमले में एक व्यक्ति की मौत
भोपाल, 16 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे जंगल में रविवार सुबह भालू के हमले में 52 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
भोपाल के वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) आलोक पाठक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भोपाल वन मंडल के अंतर्गत समरधा रेंज के भानपुर सर्कल के नया डेरा (केकड़िया) ग्राम के जंगल में छगन आदिवासी (52) नामक व्यक्ति पर आज प्रातः जंगल में शौच करते समय भालू द्वारा हमला किया गया।
उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति को तत्काल भोपाल के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय हमीदिया अस्पताल भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार को 10,000 रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की गई है।
पाठक ने बताया कि शासन के आदेश अनुसार, आठ लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
भाषा रावत रावत दिलीप
दिलीप

Facebook


