भोपाल, 29 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन अक्टूबर को मध्यप्रदेश के भोपाल का दौरा करेंगे और ‘गोपालक सम्मेलन’ सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाह के दौरे की तैयारियों की वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्य सचिव के साथ समीक्षा की।
यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री तीन अक्टूबर को भोपाल आएंगे और राज्य को कई सौगात देंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय ‘गोपालक सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा।
गोपालक सम्मेलन स्थल पर शाह ‘न्याय संहिता’ पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और उसका निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य के 35,000 से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे।
भाषा जितेंद्र अमित
अमित