मप्र : बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में मृत पाई गई बाघिन
मप्र : बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में मृत पाई गई बाघिन
उमरिया (मप्र), 27 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में रविवार को चार साल की एक बाघिन मृत पाई गई। एक वन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बाघिन का शव बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के मानपुर रेंज अंतर्गत पटेहरा बीट के चरपरिया हार में मिला।
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या बाघिन की मौत आपसी लड़ाई के कारण हुई है।
अहिरवार ने बताया कि बाघिन के मौत की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया और उनकी मौजूदगी में उसका पोस्टमॉर्टम करवा कर उसके विसेरा को जांच के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं रावत रावत रंजन
रंजन

Facebook


