मप्र : यात्री बस पलटी, दो लोगों की मौत और 10 घायल
मप्र : यात्री बस पलटी, दो लोगों की मौत और 10 घायल
मुरैना (मप्र), 19 जून (भाषा) मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तेज गति से जा रही एक निजी यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी।
जौरा पुलिस थाना के प्रभारी ओ पी रावत ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब नौ बजे जौरा और कैलारस के बीच सिकरौदा पुल के पास हुई। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त यह बस मुरैना से सबलगढ़ जा रही थी।
रावत ने बताया कि इस हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गये। सभी घायलों को तुरंत जौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।
भाषा सं रावत रावत मनीषा
मनीषा

Facebook


