Mandla Bridge Collapse News: पिछली बारिश में टूटी थी पुलिया, अब तक नहीं हो पाई मरम्मत, इस सरकारी योजना के अंदर आती है सड़क, जिम्मेदार कहां?

Ads

Mandla Bridge Collapse News: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें जर्जर पुलिया गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा भैसवाही-टिकराटोला मार्ग पर हुआ।

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 11:18 AM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 11:29 AM IST

mandla news/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • जर्जर पुलिया से गिरकर 4 लोगों की मौत का मामला
  • पिछले बरसात में भैसवाही-टिकराटोला के बीच टूटी थी पुलिया
  • न ही पुलिया निर्माण हुआ, न ही दोनों ओर बैरिकेटिंग हुई

Mandla Bridge Collapse News: मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें जर्जर पुलिया गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा भैसवाही-टिकराटोला मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, पुलिया पिछले बरसात के मौसम में ही टूट गई थी, लेकिन तब से लेकर अब तक न तो पुलिया का निर्माण हुआ और न ही दोनों ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेटिंग की गई थी। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भारी रोष और प्रशासन के प्रति नाराजगी पैदा कर दी है।

PMGSY Road Accident: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही थी सड़क

यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर पुलिया का निर्माण या सुरक्षा इंतजाम किए जाते, तो यह दुर्घटना रोकी जा सकती थी। दुर्घटना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन चार लोगों की मौत हो चुकी थी। यह हादसा सुरक्षा नियमों की अनदेखी का स्पष्ट उदाहरण बताया जा रहा है।

Mandla Jharzar Bridge: पिछले बरसात में भैसवाही-टिकराटोला के बीच टूटी थी पुलिया

यह हादसा भैसवाही-टिकराटोला मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, पुलिया पिछले बरसात के मौसम में ही टूट गई थी, लेकिन तब से लेकर अब तक न तो पुलिया का निर्माण हुआ और न ही दोनों ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेटिंग की गई थी। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भारी रोष और प्रशासन के प्रति नाराजगी पैदा कर दी है। स्थानीय प्रशासन और सड़क विभाग पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि पिछले बरसात के बाद टूटे पुलिया की ओर ध्यान क्यों नहीं दिया गया। लोग मांग कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित निगरानी और त्वरित मरम्मत कार्य किया जाए। वहीं, अधिकारियों ने जांच का आदेश दिया है और मृतकों के परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं में सुरक्षा के महत्व को फिर से उजागर किया है।

इन्हें भी पढ़ें :-