मंडला । बीजाडांडी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां ढाबे में गैंगवार हुई है। ढाबे में दो गुट आपस में भिड़ गए हैं। दोनों गुटों के बीच हुए विवाद में दनादन गोलियां चलीं, इस गोलबारी में जबलपुर का एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश मारा गया है।
दोनों पक्षों के बीच जुए का फड़ चलाने को लेकर विवाद हुआ था। बता दें कि नेशनल हाइवे 30 में स्थित ढाबे में अचानक गोलबारी शुरु हो गई, इस दौरान दूसरे पक्ष ने जवाबी गोलीबारी की, वहीं इस दौरान एक बदमाश बब्लू पंडा की गोली लगने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों तरफ से तकरीबने 35 राउंड फायरिंग हुई है।
पढ़ें- प्रदेश में 40 फीसदी बढ़ सकता है बस किराया.. परिवहन मंत्री ने दिए संके
गोलीबारी की वारदात के बाद इलाके में खौफ का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।