Chhatarpur Murder News: तंत्र-मंत्र के शक में अधेड़ की हत्या, 20 लोगों के एक समूह ने दिया वारदात को अंजाम, पूरे गांव में मचा कोहराम

Ads

Chhatarpur Murder News: तंत्र-मंत्र के शक में अधेड़ की हत्या, 20 लोगों के एक समूह ने दिया वारदात को अंजाम, पूरे गांव में मचा कोहराम

  •  
  • Publish Date - October 7, 2025 / 06:10 PM IST,
    Updated On - October 7, 2025 / 06:15 PM IST

Chhatarpur Murder News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • झाड़-फूंक के शक में आदिवासी व्यक्ति की हत्या
  • 20 लोगों के समूह ने दिनदहाड़े दी वारदात को अंजाम
  • पुलिस ने मामला दर्ज किया

छतरपुर: Chhatarpur Murder News छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत झमठुली गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के शक में कामता आदिवासी नामक एक व्यक्ति की पीट-पीटकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।

Chhatarpur Murder News जानकारी के अनुसार, मृतक झाड़-फूंक का काम करता था। इसी शक के चलते करीब 20 लोगों के एक समूह ने उसे घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

घटन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। खजुराहो sdop मन मोहन सिंह बघेल द्वारा बताया गया की परिजनों द्वारा झाड़ फूक की बात से इंकार किया गया, फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुईं हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

New Delhi: उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार विभिन्न दलों के नेताओं के साथ औपचारिक बैठक करेंगे सी.पी. राधाकृष्णन…

Attack on CJI Gavai: चीफ जस्टिस पर हमले से बिहार में तेज हुई सियासत.. RJD नेता तेजस्वी ने लिया भाजपा को निशाने पर, पढ़ें क्या कहा

छतरपुर में हत्या की यह घटना कहां हुई?

यह घटना बमीठा थाना क्षेत्र के झमठुली गांव में हुई है।

मृतक कामता आदिवासी कौन था?

कामता आदिवासी झाड़-फूंक का काम करता था और स्थानीय रूप से जाना जाता था।

हत्या का कारण क्या बताया जा रहा है?

गांव वालों को शक था कि वह तंत्र-मंत्र या झाड़-फूंक करता है, इसी शक में उसकी हत्या कर दी गई।