Damoh News: दमोह पहुंचे प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, पत्रकारों के इस सवाल पर भड़के, वीडियो वायरल

Ads

दमोह पहुंचे प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, पत्रकारों के इस सवाल पर भड़के, Minister in charge Inder Singh Parmar reached Damoh

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 10:56 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 10:56 PM IST

दमोह: Damoh News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार बुधवार देर रात ट्रेन के माध्यम से जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने रात्रि विश्राम किया और गुरुवार सुबह जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री लखन पटेल, धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, हटा विधायक उमादेवी खटीक समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Damoh News: बैठक समाप्त होने के बाद प्रभारी मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि शहर के सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और मीडिया के सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान एक पत्रकार के सवाल पर मंत्री का रवैया अचानक बदल गया। पत्रकार द्वारा ईंधन बचत और मंत्री के काफिले में शामिल बड़ी संख्या में वाहनों को लेकर सवाल पूछे जाने पर मंत्री नाराज हो गए और कथित तौर पर पत्रकार को सीने पर हाथ लगाकर पीछे धकेल दिया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए पत्रकार को पीछे धकेला और कहा “मुझे नहीं पता इतनी गाड़ियां किसकी हैं, मेरे साथ तो सिर्फ दो गाड़ियां हैं।” घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-