Morena News: 100 साल से बसे ग्रामीणों को गांव से निकाल रहे दबंग, प्रजापति समाज ने कलेक्टर से लगाई गुहार, कई परिवार छोड़ चुके हैं गांव

Ads

100 साल से बसे ग्रामीणों को गांव से निकाल रहे दबंग, प्रजापति समाज ने कलेक्टर से लगाई गुहार..Morena News: The villagers who have been settled

  •  
  • Publish Date - July 1, 2025 / 05:53 PM IST,
    Updated On - July 1, 2025 / 05:53 PM IST

Morena News | Image Source | IBC24

HIGHLIGHTS
  • 100 साल से बसे लोगों को दबंग ने गांव से निकालना शुरू किया,
  • मारपीट और धमकी के बाद कई परिवार छोड़ चुके हैं गांव,
  • कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार,

मुरैना: Morena News:  जिले के सरायछौला थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर आवेदन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 100 वर्ष पूर्व बसे गाँवों को दबंग लोग खाली कराने का प्रयास कर रहे हैं। गाँव के दबंग लोगों ने मकान खाली कराना शुरू कर दिया है। यदि कोई ग्रामीण मकान खाली नहीं कर रहा है तो उसे मारपीट कर गाँव से भगा दिया जा रहा है।

Read More : Chhattisgarh Viral Video: शराबी आरक्षक ने कर दी प्रधान आरक्षक की पिटाई, बेल्ट से हमला करते वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

Morena News: इसके अतिरिक्त दबंग ग्रामीणों पर दबाव बना रहे हैं कि वे अपने मकानों की रजिस्ट्री करा लें, अन्यथा उन्हें मकान खाली करना पड़ेगा। ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने एसडीएम को गाँव में भेजकर दबंगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आल्हा गाँव के ग्रामीणों का कहना है कि दबंग मारपीट कर उन्हें गाँव से बाहर निकाल रहे हैं। उनके पूर्वज कई वर्षों पूर्व इस गाँव में आकर बसे थे और तभी से वे यहाँ रह रहे हैं। अब प्रजापति समाज के लोगों को गुर्जर समाज के लोग गाँव खाली करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

Read More : Ratlam Viral Video: जब अफसर ने नहीं सुना, तो कुत्ते को माला पहनाकर दे दिया ज्ञापन! ग्रामीणों का अनोखा विरोध हुआ वायरल

Morena News:  अपर कलेक्टर सी. बी. प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है। एसडीएम दो दिन में जांच करेंगे और प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। यदि यह प्रमाणित होता है कि प्रजापति समाज के लोगों को गाँव से दबंग गुर्जर समाज के लोग जबरन हटा रहे हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Read More : Mandsaur Gangrape Case: 7 साल की मासूम से गैंगरेप केस में बड़ा फैसला, इरफान-आसिफ को फांसी नहीं, अब उम्रभर जेल में सड़ेंगे दरिंदे

Morena News:  मुरैना जिले के सराय का पूरा गाँव लगातार दबंगों से परेशान होकर प्रशासन से गुहार लगा रहा है। गाँव के कई लोगों ने अपने मकान खाली कर दिए हैं और गाँव भी छोड़ दिया है। कुछ लोगों ने दबंगों के कहने पर पैसे भी दे दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन प्रजापति समाज के लोगों को दबंगों के अत्याचार से कितनी राहत दिला पाता है। लेकिन इतना स्पष्ट है कि ग्रामीण इस स्थिति से बेहद परेशान हैं।

"मुरैना दबंगों द्वारा गांव खाली कराने" की घटना किस गांव की है?

यह घटना मुरैना जिले के सरायछौला थाना क्षेत्र के आल्हा गांव की है, जहाँ ग्रामीणों ने दबंगों द्वारा मकान खाली कराने की शिकायत की है।

क्या "मुरैना में दबंगों की शिकायत" पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई की है?

हाँ, कलेक्टर ने एसडीएम को दो दिन में जांच करने और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो दबंगों पर कार्रवाई की जाएगी।

"मुरैना प्रजापति समाज उत्पीड़न" के पीछे कौन लोग बताए जा रहे हैं?

शिकायत के अनुसार, गुर्जर समाज के कुछ दबंग लोग प्रजापति समाज के ग्रामीणों पर मकान खाली करने और रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे हैं।

"मुरैना ग्रामीणों ने मकान क्यों खाली किए?"

दबंगों के डर से और मारपीट से बचने के लिए कई ग्रामीणों ने अपने मकान खाली कर दिए हैं और गांव छोड़ दिया है।

क्या "मुरैना गांव विवाद" में किसी ने पैसे भी दिए हैं?

हाँ, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दबंगों के कहने पर पैसे भी दिए गए हैं, जिससे यह मामला और गंभीर बन गया है।