MP Assembly Session 2026: ‘इनके लिए आवारा कुत्ते ज्यादा जरूरी, 35 निर्दोष लोगों की मौत नहीं’, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर फिर साधा निशाना

Ads

MP Assembly Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक वीडियो जारी करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 04:34 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 04:34 PM IST

MP Assembly Session 2026/Image Credit: IBC24.in

MP Assembly Session 2026: भोपाल: मध्यप्रदेश में आज बजट सत्र का दूसरा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने से कांग्रेस के विधायकों ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से लोगों की मौत के मामले जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने हाथों में गंदे पानी की बोतल रखकर विधानसभा पहुंचे, जहां 35 लोगों के मौतों का (MP Assembly Session 2026) हिसाब दो के नारे लगाए। गांधी प्रतिमा के सामने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया।

उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक वीडियो जारी करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार के लिए 35 निर्दोष लोगों की मौत नहीं, आवारा कुत्ते ज्यादा जरूरी है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने बयान में आगे कहा कि, प्रदेश सरकार के लिए आवारा कुत्तों का (MP Assembly Session 2026)  मुद्दा अधिक महत्वपूर्ण दिख रहा है, लेकिन उन 35 परिवारों का दर्द नहीं, जिनके घरों से अर्थियाँ उठीं। इन मौतों की नैतिक जिम्मेदारी से सरकार बचती नजर आ रही है।

यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी बड़ी त्रासदी पर चर्चा से परहेज़ किया जा रहा है। यदि आवारा कुत्तों के मुद्दे पर बहस हो सकती है, तो 35 लोगों की मौत पर चर्चा से बचना सरकार की असंवेदनशीलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

विपक्ष के पास नहीं बचा कोई मुद्दा: रामेश्वर शर्मा

वहीं सदन के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, फिर भी विपक्ष सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष और उनके (MP Assembly Session 2026)  सहयोगियों के बाद कोई काम नहीं है। शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता तो अपने ही नेताओं का इस्तीफा मांगने लगते हैं और पार्टी के अंदर ही एक-दूसरे को निपटाने में लगे रहते हैं।

विधायक उमाकांत शर्मा ने साधा निशाना

वहीं भाजपा विधायक उमाकांत ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल चे चे चे करती है। उनकों इस्तीफा मांगने का कोई हक नहीं है। अर्जुन सिंह के समय गैस कांड, राजीव गांधी के रहते सिंखो का नरसंहार हुआ। ऐसे पाखंडी कांग्रेसियों को इस्तीफा मांगने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बैठकर विचार करेगी और नई व्यवस्था बनाएगी। इसके अलावा विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि कांग्रेस फालतू में फड़फड़ा रही है, बेमतलब की चिल्लाने के अलावा उनके पास कोई काम नहीं है, आज अगर सदन के अंदर (MP Assembly Session 2026)  चिल्लाएं तो हम इनको ठीक करेंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-