शह मात The Big Debate: बजट में ‘GYANII’, कितनी हकीकत.. कितनी कहानी? सरकार ने दिया सभी क्षेत्रों पर जोर, कांग्रेस ने लगाए आरोप

शह मात The Big Debate: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया।

शह मात The Big Debate: बजट में ‘GYANII’, कितनी हकीकत.. कितनी कहानी? सरकार ने दिया सभी क्षेत्रों पर जोर, कांग्रेस ने लगाए आरोप

शह मात The Big Debate/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 18, 2026 / 11:32 pm IST
Published Date: February 18, 2026 11:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोहन सरकार ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया।
  • वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
  • सरकार की तरफ से इस बजट को ज्ञानि नाम दिया गया।

शह मात The Big Debate: भोपाल: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए के बजट में – महिला, किसान, युवा, उद्योग, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार, धर्म-संस्कृति, इन्फ्रास्ट्रक्टर सहित लगभग सभी क्षेत्रों के विकास पर सरकार ने जोर दिया। (शह मात The Big Debate) बजट भाषण में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि- इस बजट का मूल उद्देश्य प्रदेश के हर हाथ को काम देना और युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है। तो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि- ये बजट समृद्ध, सुखद, और सम्पन्न एमपी का बजट है…देश का पहला रोलिंग बजट है। साथ ही सरकार ने दावा किया कि- मध्यप्रदेश GYAN से GYANII की तरफ बढ़ रहा है। GYANII यानी – गरीब, युवा,अन्नदाता, नारी, इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्च।

जहां सरकार बजट को आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश का बजट बता रही है, तो बजट को लेकर सियासी घमासान भी (शह मात The Big Debate) छिड़ा। कांग्रेस ने विधानसभा में खाली गुल्लक रखकर प्रदर्शन किया। सरकार पर कर्ज लेकर घी पीने के आरोप लगाए..राजकोषीय घाटे समेत तमाम मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी की।

शह मात The Big Debate:  कुलमिलाकर एमपी के नए बजट को बीजेपी सरकार ऐतिहासिक और समृद्ध मध्यप्रदेश के विकास का (शह मात The Big Debate) रोडमैप बता रही है, तो कांग्रेस- आरोपों के जरिए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है, लेकिन सवाल ये कि- नया बजट जनता के लिए कितना कारगर होगा? सवाल ये भी कि- क्या रोलिंग बजट, सिंहस्थ को विशेष पैकेज के पीछे मिशन-2028 की तैयारी है?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.