भोपाल : MP News मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार की शाम मंत्रालय कर्मचारी संघ और शीघ्र लेखक संघ के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में की गई घोषणा और पूर्व में विभिन्न तरह के भत्तों को प्रदान करने एवं अन्य कर्मचारी हितैषी निर्णयों पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रतिनिधि मंडल ने शासकीय सेवकों की पदोन्नति के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया।
Read More : Zomato Share Price: जोमैटो के स्टॉक रेटिंग में गिरावट, BofA सिक्योरिटीज ने कम किया टारगेट प्राइस – NSE: ZOMATO, BSE: 543320
MP News कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि लगभग 9 वर्ष बाद यह एक बड़ा निर्णय लिया जा रहा है जो कर्मचारी वर्ग के हित में रहेगा। अनेक कर्मचारी पदोन्नति की चाह में सेवानिवृत हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उलझे हुए मसले पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने की घोषणा की है़ जिसके लिए समस्त कर्मचारी उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
Read More : CG Political News: नक्सल मोर्चे पर मिल रही सफलता से कांग्रेसी भी खुश! इस नेता ने गृहमंत्री विजय शर्मा को फोन कर दी बधाई, कह दी ये बड़ी बात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में शासकीय सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान है। शासन द्वारा समय-समय पर शासकीय सेवकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के विकास में सभी वर्गों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वालों में सुभाष वर्मा, जी. पी. सिंह, संजय राठौर, शैलेंद्र पांडे, हरिशंकर भार्गव, सीमा कोरोपा, अनूप चौहान और अनूप हिराऊ शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कौन सा बड़ा निर्णय लिया?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा की है, जो लगभग 9 साल बाद हुई है और इससे कर्मचारियों को लाभ होगा।
कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात में क्या कहा?
कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पदोन्नति की घोषणा कर्मचारियों के हित में एक बड़ा कदम है, जो कई कर्मचारियों की लंबे समय से अपेक्षाओं को पूरा करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों के बारे में क्या बयान दिया?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में शासकीय सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान है और शासन समय-समय पर कर्मचारियों के हित में निर्णय ले रहा है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में कौन-कौन शामिल थे?
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में सुभाष वर्मा, जी. पी. सिंह, संजय राठौर, शैलेंद्र पांडे, हरिशंकर भार्गव, सीमा कोरोपा, अनूप चौहान और अनूप हिराऊ शामिल थे।
मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए कौन-कौन से अन्य लाभ की घोषणाएं की हैं?
मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए विभिन्न भत्तों की घोषणा की है और कर्मचारियों के हित में कई अन्य निर्णय भी लिए हैं, जिनसे कर्मचारियों को फायदा होगा।