MP Raod Accident Today: कुछ ही मिनटों में उजड़ गई कई जिंदगियां, सड़क पर छटपटाते मिले इतने लोग, घटना का दृश्य देख कांप उठी लोगों की रूप

Ads

MP Raod Accident Today: कुछ ही मिनटों में उजड़ गई कई जिंदगियां, सड़क पर छटपटाते मिले इतने लोग, घटना का दृश्य देख कांप उठी लोगों की रूप

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 10:21 AM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 10:23 AM IST

MP Raod Accident Today | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • देवास में वाहन पलटा
  • शहडोल में कार-बाइक टक्कर
  • दोनों हादसे में 6 लोगों की मौत

देवास/शहडोल: MP Raod Accident Today मध्यप्रदेश में रविवार को अलग अलग बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। (Madhya Pradesh Road Accident) जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर ही अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

मौके पर ही तीन लोगों की मौत

Dewas Accident News मिली जानकारी के अनुसार, पहला हादसा देवास के पीपलरावां थाना क्षेत्र के बेराखेड़ी फाटे के पास हुई है। यहां एक वाहन अनियंतित्र होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भेज दी और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

शहडोल में 3 लोगों की मौत

Shahdol Latest Accident News वहीं दूसरी घटना शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मानपुर रोड पर बडेरा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बाइक सवार दो युवक और एक युवती ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान भमरहा निवासी 19 वर्षीय अंकित साहू, 16 वर्षीय पियूष सिंह गोंड और 19 वर्षीय गीता साहू के रूप में हुई है।

बताया गया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम पोंडी से ब्यौहारी आ रहे थे, तभी मानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मर दी। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार जब्त कर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश मे जुट गई है। ब्यौहारी इलाके में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

देवास हादसा कहाँ हुआ?

पीपलरावां थाना क्षेत्र के बेराखेड़ी फाटे के पास।

शहडोल हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

तीन लोगों की मौत हुई — दो युवक और एक युवती।

घायलों का इलाज कहाँ चल रहा है?

देवास के अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज जारी है।