MP Weather Alert/Photo Credit: AI
भोपाल। MP Weather Alert: मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, वहां अभी भी मानसून का इंतजार है। लोग गर्मी और उमस से परेशान है। इसी बीच एमपी वालों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है, राज्य में जल्द ही मानसून (MP Monsoon Update) की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में अब मौसम बदलने लगा है और अगले कुछ दिनों में राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 15-18 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हो गई हैं।
MP Weather Alert आज प्रदेश के 33 जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही हैं, कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक तेज हवा के साथ बारिश के आसार है। IMD के अनुसार, दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है और कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। (MP Monsoon Update)