MPBSE Board Exam Date: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, माशिमं ने बोर्ड परीक्षा की तारीखों में किया बड़ा बदलाव, जानिए क्या है नई तिथि?
10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, माशिमं ने बोर्ड परीक्षा की तारीखों में किया बड़ा बदलाव, MPBSE Change Board Exam Date MP Board Date Sheet
- MPBSE ने 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथियों में किया संशोधन
- 10वीं हिंदी की परीक्षा 11 फरवरी से बढ़ाकर 6 मार्च की गई
- 12वीं हिंदी, उर्दू और मराठी विषयों की परीक्षाओं की तारीख बदली
भोपालः MPBSE Change Board Exam Date मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में संशोधन करते हुए नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। संशोधित समय सारिणी के अनुसार कुछ प्रमुख विषयों की परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है।
MPBSE Change Board Exam Date मंडल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षा में बदलाव किया गया है। पहले 11 फरवरी को प्रस्तावित हिंदी विषय की परीक्षा अब 6 मार्च को आयोजित की जाएगी। वहीं हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा में भी महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। पहले 9 फरवरी को होने वाली उर्दू और मराठी विषय की परीक्षा अब 6 मार्च को होगी। इसके अलावा 7 फरवरी को निर्धारित हिंदी विषय की परीक्षा को बदलकर अब 7 मार्च कर दिया गया है। बोर्ड ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करें और किसी भी भ्रम की स्थिति में मंडल की आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Surajpur Obscene Dance Video: अश्लील डांस के पीछे नेताओं का हाथ, छत्तीसगढ़ के सरकारी रेस्ट में अर्धनग्न बार डांसरों बुलाकर नचवाया, चौकीदार के खुलासे से मचा हड़कंप
- PM Awas Yojana: ‘पीएम आवास आपका…लेकिन पैसे तो मेरे खाते में ही आएंगे’ पक्का मकान के नाम पर सरपंच कर रहे ग्रामीणों के साथ खेला
- lohri 2026 date and shubh muhurt: 13 या 14 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी लोहड़ी, शुभ मुहूर्त और सही डेट जानें यहां
- Sex Racket in Home: घर में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़! पति-पत्नी मिलकर करवाते थे ये काम, पुलिस ने ये तरकीब लगाकर कांड करते वक्त पकड़ा, video आया सामने

Facebook


