नरसिंहपुर : Narsinghpur Crime News मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लिफ्ट देने के बहाने एक टैंकर चालक ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
मार्क की जानकारी के अनुसार गोटेगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग अपनी दादी की डांट से नाराज होकर शुक्रवार सुबह घर से निकल गई थी। सुबह करीब 10 बजे नरसिंहपुर रोड पर उसने एक पेट्रोल टैंकर से लिफ्ट मांगी। चालक ने उसे नरसिंहपुर छोड़ने की बजाय बहला-फुसलाकर छिंदवाड़ा रोड की ओर ले गया। शाम होने पर आरोपी चालक ने सुनसान जगह पर टैंकर रोककर केबिन में ही नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
इसके बाद एक पेट्रोल पंप पर मौका मिलते ही पीड़िता ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे फिर पकड़ लिया। इसके बाद रास्ते में पीड़िता ने आरोपी के मोबाइल से अपने परिजनों को सूचना दी। आरोपी बाद में लड़की को गोटेगांव बायपास के पास छोड़कर फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।