Reported By: Amit Khare
,Panna Road Accident/Image Credit: IBC24
Panna Road Accident: एमपी के पन्ना में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि ये हादसा चंदौरा चौकी अंतर्गत हुआ है। मृतकों में विजय, रज्जू और हेतराम शामिल है। इस घटना से पूरे बरौली गांव में मातम छा गया है। हर किसी की आंखे नम हो गई है।
नियति का क्रूर मजाक किसे कहते हैं, इसकी एक दहला देने वाली तस्वीर पन्ना के अजयगढ़ से सामने आई है। जहाँ एक घर में शादी की पहली सालगिरह का जश्न मनाया जाना था, आज उसी घर से जनाजा उठ रहा है। कल देर रात चंदौर चौकी (Panna Road Accident) के पास एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए। मजदूरी कर घर लौट रहे तीन दोस्त- विजय, रज्जू और हेतराम हादसे का शिकार हो गए। अस्पताल ले जाते समय रज्जू और हेतराम और विजय ने दम तोड़ दिया।
इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू मृतक हेतराम से जुड़ा है। (Panna Road Accident) आज 15 मई को उसकी शादी की पहली सालगिरह थी। घर में खुशियाँ दस्तक देने वाली थीं क्योंकि हेतराम की पत्नी 8 माह की गर्भवती है, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। पुलिस फिलहाल इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह हादसा बाइक फिसलने से हुआ या किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें रौंदा है। इस घटना ने पूरे बरौली गांव को सुन्न कर दिया है।