Govt Public Holiday | Photo Credit: IBC24
भोपाल। Public Holiday Latest News अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 14 अप्रैल को शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और अन्य सरकारी संस्थानों में अवकाश रहेगा। यह अवकाश डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में घोषित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दिन सरकारी कार्य बंद रहेंगे, जबकि आवश्यक सेवाएं पूर्व की तरह संचालित होती रहेंगी।