रायसेन: Contract Employees News Today लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे संविदा कर्मचारियों को जोर का झटका लगा है। दरअसल अपने काम में लापरवाही करने के चलते दो संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि विद्युत मीटर रीडिंग के दौरान गड़बड़ी करने वाले 2 मीटर रीडरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही 14 मीटर रीडरों को कार्य में लापरवाही के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
Contract Employees News Today रायसेन वृत्त के महाप्रबंधक प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सिलवानी वितरण केन्द्र के मुआर पाठ सब स्टेशन के मीटर रीडर दीपक जाटव तथा सेवांस्नी सब स्टेशन के मीटर रीडर अंकित सेन की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही ऐसे मीटर रीडर जिनका परफॉर्मेंस लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाया गया, इन 14 मीटर रीडरों को आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नोटिस जारी किए गए हैं।
बता दें कि हाल ही में विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने के लिए समय मांगा था, लेकिन उर्जा विभाग के अपर प्रमुख सचिव ने समय नहीं दिया। इससे पहले दो बार उर्जा मंत्री को भी संविदा कर्मचारियों ने वार्ता के लिए पत्र लिखा था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में संविदा कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया।