Husband Caught With Girlfriend: ‘मेरे पति के साथ…’, प्रेमिका संग इस हाल में रंगे हाथों पकड़ा गया शादीशुदा युवक, फिर जो हुआ देखकर दंग रह गए लोग, वीडियो वायरल

Ads

Husband Caught With Girlfriend: ‘मेरे पति के साथ...', प्रेमिका संग इस हाल में रंगे हाथों पकड़ा गया शादीशुदा युवक, फिर जो हुआ देखकर दंग रह गए लोग, वीडियो वायरल

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 07:35 AM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 07:38 AM IST

Husband Caught With Girlfriend/Image Source: @Shahnawazreport

HIGHLIGHTS
  • शॉपिंग मॉल बना अखाड़ा
  • पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा
  • लड़ाई में युवक हुआ फरार

सोनभद्र: Husband Caught With Girlfriend:  उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पति की गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग करना भारी पड़ गया। सिविल लाइन रोड स्थित सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल में उस वक्त हंगामा मच गया जब शादीशुदा युवक को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

गर्लफ्रेंड संग मॉल पहुंचा शादीशुदा युवक (Sonbhadra Mall Fight Viral Video)

Husband Caught With Girlfriend:  बताया जा रहा है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने मॉल पहुंचा था। इसी दौरान अचानक उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई। पति को दूसरी महिला के साथ देखते ही पत्नी भड़क गई। पहले दोनों महिलाओं के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि शॉपिंग मॉल कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान युवक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया, जबकि दोनों महिलाओं के बीच काफी देर तक मारपीट चलती रही। मॉल में मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

पीछे-पीछे पहुंच गई पत्नी, फिर.. (Sonbhadra Viral Video)

Husband Caught With Girlfriend:  वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट के दौरान एक महिला के हाथ पर चोट के निशान भी नजर आए। बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान दूसरी महिला ने उसके हाथ पर दांत से काट लिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मॉल में मौजूद लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को अलग कराया गया। घटना की सूचना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की IBC24 स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता लेकिन घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं जरूर हो रही हैं।

यह भी पढ़ें

"Sonbhadra Mall Fight Viral Video" किस वजह से हुआ?

A1. यह हंगामा तब हुआ जब एक शादीशुदा युवक को उसकी पत्नी ने शॉपिंग मॉल में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद पत्नी और प्रेमिका के बीच विवाद और मारपीट हो गई।

"Husband Caught With Girlfriend Sonbhadra" मामले में युवक का क्या हुआ?

A2. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ते ही युवक मौके का फायदा उठाकर मॉल से फरार हो गया, जबकि दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा चलता रहा।

"Sonbhadra Shopping Mall Fight" पर पुलिस की क्या कार्रवाई हुई?

A3. यह घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस कार्रवाई की जानकारी स्पष्ट नहीं है।

शीर्ष 5 समाचार