Rajnath Singh Relative Accident News: गाड़ी से उतरते ही हुआ अनहोनी का शिकार, नहीं बची रक्षा मंत्री के भतीजे की जान
Rajnath Singh Relative Accident News: गाड़ी से उतरते ही हुआ अनहोनी का शिकार, नहीं बची रक्षा मंत्री के भतीजे की जान
Rajnath Singh Relative Accident News | Photo Credit: AI
- मिनी बस की टक्कर से प्रभात सिंह की मौत
- बस जब्त, चालक हिरासत में
- पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली और फिर उत्तर प्रदेश ले जाया गया
इंदौर: Rajnath Singh Relative Accident News केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक रिश्तेदार की मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे मिनी बस के चालक को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। देवास जिले की सोनकच्छ सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजेश सोनकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रक्षा मंत्री के रिश्तेदार प्रभात सिंह (29) भोपाल से इंदौर की ओर यात्रा कर रहे थे।
Rajnath Singh Relative Accident News सोनकर के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे क्षिप्रा थाना क्षेत्र में प्रभात अपने वाहन से उतरकर सड़क किनारे रुके थे और वापस गाड़ी में बैठने के दौरान तेज रफ्तार मिनी बस ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद प्रभात के शव को एक नियमित उड़ान से पहले दिल्ली ले जाया गया और बाद में उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश ले गए।
भाजपा विधायक ने कहा, ‘‘प्रभात, रक्षा मंत्री के रिश्तेदार थे। लेकिन उनसे उनका विशिष्ट संबंध तुरंत पता नहीं चल सका है।’’ क्षिप्रा थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने बताया कि सड़क हादसे में प्रभात की मौत के मामले में मिनी बस को जब्त किया गया है और उसके चालक राजू को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Kane Williamson and Virat Kohli: मैदान के साथी ‘केन विलियमसन’ के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली.. लिखा, “तुम्हें बल्लेबाजी करते देखना, तुम्हारे खिलाफ खेलना सबसे सुखद अनुभव”.. पढ़ें पूरा मैसेज
- Vande Bharat: ‘लाइमलाइट’ का खेल, करियर फेल! 370 की बिरयानी और शवों का मजाक, क्या ‘कूल’ बनने की कोशिश लोगों पर पड़ रही भारी
- Bhopal AIIMS Nurse FIR : इलाज या लापरवाही? 3 साल के बच्चे को नर्सों ने लगा दिया गलत इंजेक्शन, जाँच पूरी होने के बाद पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

Facebook


