Ratlam Road Accident: खाटूश्यामजी दर्शन के लिए निकला परिवार हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत…कार के उड़े परखच्चे

Ads

Ratlam Road Accident: खाटूश्यामजी दर्शन के लिए निकला परिवार हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत...कार के उड़े परखच्चे

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 12:40 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 01:20 PM IST

Ratlam Road Accident: खाटूश्यामजी दर्शन के लिए निकला परिवार हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत...कार के उड़े परखच्चे /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • अर्टिगा कार खड़े ट्रक से जा टकराई
  • हादसे में 4 लोगों की मौत हुई, जबकि 5 लोग घायल
  • परिवार के 9 लोग खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे थे

रतलाम। Ratlam Road Accident: आज 15 अगस्त को जहां पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, वहीं मध्य प्रदेश (MP Road Accident) में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रतलाम में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे परिवार (Khatu Shyam Ji Darshan)

Ratlam Road Accident जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 11:30 बजे शिवगढ़ के काजलिया पाड़ा के पास उस वक्त हुआ जब एक ही परिवार के 9 लोग कार में सवार होकर खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए राजस्थान के लिए निकले थे। दुर्घटना में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच घायल हैं। जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शिवगढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हाइवे पर मची चीख पुकार (Ratlam Accident News)

Ratlam Road Accident इस हादसे (MP Road Accident) के बाद हाइवे पर चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों के मौत के बाद कार में सवार कई लोग अंदर फंस रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बाहर निकाला। मरने वालों की पहचान जतिन, पाइपी, रानू और लिशा के तौर पर हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

रतलाम में सड़क हादसा कहां हुआ?

हादसा रतलाम के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शिवगढ़ के काजलिया पाड़ा के पास हुआ।

रतलाम सड़क हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं?

कार में सवार पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

हादसे का शिकार परिवार कहां जा रहा था?

एक ही परिवार के नौ लोग कार से खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे थे।

रतलाम हादसा कैसे हुआ?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।