बारिश में गुस्सा हुआ रावण! मिट्टी का तेल डालने के बाद भी नहीं जला, इधर मेघनाथ का पुतला भी धड़ाम से गिरा

Ads

RAVAN DAHAN IN BHOPAL: भोपाल में रावण दहन के दौरान बारिश का असर देखा गया। इस दौरानबिना जले ही मेघनाथ का पुतला गिर गया।

  •  
  • Publish Date - October 5, 2022 / 07:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

BHOPAL RAWAN

भोपाल। RAVAN DAHAN IN BHOPAL: भोपाल में रावण दहन के दौरान बारिश का असर देखा गया। इस दौरानबिना जले ही मेघनाथ का पुतला गिर गया।रावण को जलाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। मिट्टी का तेल डालने के बाद रावण का दहन नहीं हो पा रहा है। बताया जाता है कि अधिक बारिश होने से रावण का पुतला भीग गया है। इस वजह से जलाने में भारी परेशानी हो रही है।

read more : इस बल्लेबाज ने ऐसा जड़ा SIX, बॉल गिरी सीधे 105 मीटर दूर, नजारा देख दर्शकों की फटी रह गई आंखें

बताया जाता है कि अलग-अलग स्थानों पर बनीं मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा होने लगी है। राजधानी भोपाल में भी मंगलवार के बाद बुधवार को भी बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी है। शहर में मंगलवार शाम से ही बादल छाए हुए हैं। बुधवार को सुबह कुछ देर के के लिए धूप खिली, लेकिन फिर काली घटाएं छा गईं और दोपहर करीब 12 बजे शहर के अनेक हिस्‍सों में वर्षा शरु हो गई। करीब आधा घंटा तक तेज बौछारें पड़ीं। इसके बाद भी रिमझिम फुहारों का सिलसिला जारी है। इससे शहर के अनेक हिस्‍सों में दशहरा के मौके पर आज शाम को होने वाले रावण दहन के कार्यक्रमों पर भी ग्रहण लग गया। बता दें कि शहर में छोला, टीटी नगर, भेल, बिट्टन मार्केट, कोलार समेत 15 से ज्‍यादा जगहों पर रावण दहन के कार्यक्रम हैं। तेज बारिश होने से रावण दहन की तैयारियों पर भी असर पड़ा है। आयोजन समितियों के लोग बारिश के बीच पन्‍नियों से रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले ढकते नजर आए।