बड़े लोगों की बजाए अब बेटियों के नाम पर होंगी प्रदेश की सड़कें, सभी जिलों में विकसित किए जाएंगे “लाड़ली लक्ष्मी पथ”, सीएम ने किया ऐलान

बड़े लोगों की बजाए अब बेटियों के नाम पर होंगी प्रदेश की सड़केंः Roads of the state will be in the name of daughters in Madhya Pradesh

बड़े लोगों की बजाए अब बेटियों के नाम पर होंगी प्रदेश की सड़कें, सभी जिलों में विकसित किए जाएंगे “लाड़ली लक्ष्मी पथ”, सीएम ने किया ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: November 2, 2022 5:18 pm IST

भोपालः  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बड़े लोगों के नाम पर सड़क का नाम रखने की परंपरा पुरानी है। देश दुनिया में आज पहली बार बेटियों के नाम पर किसी मार्ग का नामकरण किया जा रहा है। भोपाल में भारत माता चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक का मार्ग जो अभी स्मार्ट सिटी सड़क से जाना जाता है, अब “लाड़ली लक्ष्मी पथ” के रूप में जाना जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान भारत माता चौराहे पर “लाड़ली लक्ष्मी पथ” लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Read More :  Telecom Bill 2022: बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर को लेकर होने जा रहा बड़ा बदलाव, सिम कार्ड लेते समय होगा ये काम

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटियों के सम्मान से बड़ा कोई दूसरा सम्मान नहीं है। हमने तय किया है कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में “लाड़ली लक्ष्मी पथ” विकसित किए जाएंगे। इन पथ के दोनों ओर बालिकाओं और महिलाओं के कल्याण एवं उन्नति के लिए संचालित योजनाओं, महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारियाँ प्रदर्शित की जाएंगी। इससे माँ-बहन, बेटियाँ और समाज जागरूक होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का क्रियान्वयन मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काम रहा है। बेटियाँ सक्षम हों, प्रसन्न रहें और अपने जीवन में उपलब्धियाँ अर्जित करें, यही मेरी कामना है।

Read More : स्वास्थ्य विभाग में इन पदों पर निकली बंपर VACANCY, उम्मीदवार जल्द करें आवेदन, 56700 होगी सैलरी, यहां देखें आवेदन की प्रक्रिया 

मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में शामिल लाड़ली लक्ष्मियों का पुष्प-वर्षा कर अभिवादन किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ लाड़ली लक्ष्मियों ने सेल्फी भी ली। शहडोल से आई लाड़ली लक्ष्मी अवनि वास्तव ने बताया कि योजना से मिली राशि से उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिली है। अवनि वर्तमान में बीसीए का कोर्स कर रही हैं। अवनि ने लाड़ली लक्ष्मियों के पोषण, शिक्षण और केरियर का ध्यान रखने के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।