सागर : MP Looteri Dulhan News : मध्य प्रदेश के सागर जिले की जैसीनगर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Luteri Dulhan Gang गिरफ्तार आरोपियों में रुक्मणी चतुर्वेदी निवासी बिलासपुर,अरविंद विभार निवासी अलवर और सोनू अहिरवार निवासी दमोह शामिल हैं। शनिवार शाम तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी जे.पी. ठाकुर ने बताया कि महुआखेड़ा पेगवार निवासी नोनीराम पटेल ने 26 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने 1.20 लाख रुपये देकर रुक्मणी चतुर्वेदी से शादी की थी। विवाह के तीसरे ही दिन रुक्मणी घर से 30 हजार रुपये नकद,चांदी के जेवर और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई थी।
इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। Bride Groom At Wedding जांच के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बिलासपुर से रुक्मणी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उसके साथी अरविंद विभार और कार चालक सोनू अहिरवार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने शादी के नाम पर ठगी करने की वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने प्रदेश या अन्य राज्यों में इसी तरह की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। मामले की जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-