Sajjan Singh Verma On BJP Government/Image Credit: IBC24.in
Sajjan Singh Verma On BJP Government: भोपाल: मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं। भाजपा ने ऋणों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं और कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारा है। वहीं तीसरी राज्यसभा सीट पर हो रहे चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस ने अपने विधायकों को बेंगलुरु ले जानें का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी विधायकों को आज भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा गया था। आलाकमान से मिले निर्देशों के अनुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी विधायक भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें लेने के लिए विमान पहुंचा हुआ था। (Sajjan Singh Verma On BJP Government) वहीं बताया जा रहा है कि, कांग्रेस विधायकों को लेने आए प्लेन की डिटेन कर दिया गया है।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, भोपाल एयरपोर्ट पर हमारी फ्लाइट को डिटेन किया गया है और हमे टेकऑफ की परमिशन नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि, एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि जो प्लेन आपने मंगाया है वह देशी उड़ान नहीं बल्कि इंटरनेशल फ्लाई करता है। (Sajjan Singh Verma On BJP Government) पूर्व मंत्री वर्मा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा सरकार के इशारे पर हमारी फ्लाइट को रोका गया है।
कांग्रेस विधायकों के बेंगलुरु रवाना होने में अड़चन.. अपने परिवार और स्टाफ के साथ एयरपोर्ट में विधायक #MPNews | #MadhyaPradesh | MP News | MadhyaPradesh | @INCMP https://t.co/Qgno5elwM1
— IBC24 News (@IBC24News) June 9, 2026
Sajjan Singh Verma On BJP Government: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि, हम एयरपोर्ट अथॉरिटी से बात कर रहे हैं और जल्द ही प्लेन में बैठ जाएंगे। मीनाक्षी नटराजन के फार्म पर आपत्ति पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने कहा कि, भाजपा ने आपत्ति लगाई है कि मीनाक्षी ने एक शो कॉज नोटिस की जानकारी नहीं दी है। जबकि शो कॉज नोटिस की जानकारी फॉर्म में देने का कोई प्रावधान नहीं है। (Sajjan Singh Verma On BJP Government) उन्होंने आगे कह कि, भाजपा को मन बड़ा रखना चाहिए। दो सीट के वोट उनके पास है और एक के हमारे पास तो क्यों ये सब कर रहे है समझ से परे है।
इन्हे भी पढ़ें:-