Satna Jail Guard Suspended: सेंट्रल जेल में ऐसा काम कर रहा था प्रहरी, पकड़ाते ही हुआ सस्पेंड… जांच के आदेश
Satna Jail Guard Suspended: केंद्रीय जेल में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के मामलों पर लगातार कार्रवाई के बावजूद घटनाएं नहीं थम रही हैं।
Satna Jail Guard Suspended/AI Generated Image
- सतना केंद्रीय कारागार में तंबाकू ले जाते हुए एक जेल प्रहरी को रंगे हाथों पकड़ा गया
- आरोपी प्रहरी के बेल्ट के नीचे से 10 से 12 ग्राम तंबाकू की पुड़िया बरामद की गई
- जेल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कर्मचारी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी
Satna Jail Guard Suspended: सतना केंद्रीय कारागार में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के मामलों पर लगातार कार्रवाई के बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में गांजा सप्लाई के मामले में एक एएसआई पर निलंबन व विभागीय कार्रवाई की गई थी, वहीं अब जेल प्रहरी तंबाकू ले जाते हुए पकड़ा गया है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल सख्त कदम उठाते हुए संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जेल में शनिवार सुबह आरोपी प्रहरी सुबह 4 से 8 बजे की ड्यूटी पर था। तभी मुख्य प्रहरी सैय्यद इसरार ने जांच की। जांच के दौरान बेल्ट के नीचे जेल प्रहरी बनवारी लाल जाटव ने तम्बाकू की पुड़िया छिपा कर रखी थी। जिसका वजन 10 से 12 ग्राम पाया गया है। आरोपी ने टेप में लपेटकर पुड़िया रखी थी जिसे बरामद कर जब्ती की गई है। वहीं पंचनामा तैयार किया गया।
जेल परिसर में नशीली चीजें हैं प्रतिबंधित
Satna Jail Guard Suspended उल्लेखनीय है कि जेल परिसर में तंबाकू समेत किसी भी प्रकार की नशीली चीजें प्रतिबंधित हैं, सामग्री ले जाना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। मामले की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन हरकत में आया और जेल अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से प्रहरी बनवारी लाल जाटव को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रतिबंधित सामग्री जेल परिसर के भीतर किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी और क्या इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की भी संलिप्तता है।
ये पहला मामला नहीं
Satna Jail Guard Suspended गौरतलब है कि केंद्रीय कारागार में बीते दिनों प्रतिबंधित सामग्री की सप्लाई को लेकर कई मामलों का खुलासा हुआ है। हाल ही में गांजा और अन्य सामग्री पहुंचाने के आरोपों को लेकर एक एएसआई पर भी कार्रवाई की गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि नियमित चेकिंग और निगरानी को और अधिक सख्त किया जा रहा है तथा दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। यूं तो जेल प्रहरी को सुरक्षा के दौरान शासकीय बंदूक रख सकता है, लेकिन निलंबित प्रहरी की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह पिस्टल लिए वर्दी में दिख रहा है। माना जा रहा है कि उसने रौब दिखाने के लिए यह पिस्टल लेकर तस्वीर ली।
ये भी पढ़ें
- Jabalpur Husband Kills Wife: पति को पसंद नहीं था बीवी का स्पा सेंटर में काम करना, फिर रची ऐसी खौफनाक साजिश कि उजड़ गया पूरा परिवार
- CCPL Ayush Pandey India A: वैभव सूर्यवंशी के बाद छत्तीसगढ़ के धाकड़ बल्लेबाज को मिली भारतीय टीम में एंट्री, CCPL में मचा रहा धमाल
- Jhalawar Minor Girls Trafficking Case: डांस बार में नौकरी का देते थे लालच, फिर नाबालिग बच्चियों को गंदे धंधे में धकेलता था गिरोह, पुलिस ने किया खुलासा तो उड़ गए सबके होश
- Jabalpur Murder and Suicide News : पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी दी जान। GCF के खंडहर में फंदे से लटकी मिली लाश
- Mathura Road Accident News: पलक झपकते ही थम गई तीन दोस्तों की सांसे, इतने लोग गंभीर रूप से हुआ घायल, जानें कहां हुआ भीषण सड़क हादसा

Facebook


