सागर में एसडीओ तथा उज्जैन जिले में पटवारी रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

Ads

सागर में एसडीओ तथा उज्जैन जिले में पटवारी रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 10, 2022 / 08:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

भोपाल, 10 जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश पुलिस ने सोमवार को सागर जिले के एक अनुमंडल अधिकारी को तथा उज्जैन जिले के एक पटवारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर सिंह यादव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मुलायम प्रसाद अहिरवार को सागर में अपने कार्यालय में खुरई और मालथौन कस्बों में इनडोर स्टेडियम के निर्माण से जुड़े़ एक ठेकेदार से बिलों के भुगतान के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

एक अन्य मामले में, पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के उपाधीक्षक अजय कैथवास ने बताया कि उज्जैन जिले के महिदपुर में एक निजी कार्यालय में पटवारी महेंद्र दरगोड़े को भूमि के दस्तावेज जारी करने के लिए एक व्यक्ति से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है ।

भाषा सं दिमो

रंजन

रंजन