खंडवा। Muslim Ladki Ne Kiya Dharma Parivartan: मध्यप्रदेश के खंडवा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवती ने अपने प्यार को पाने के लिए मजहब ही बदल लिया। युवती का नाम शमामा शेख था जो अब साधना बन गई है। मजहब बदलने के बाद शमामा ने वीरेंद्र नाम के युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया। दोनों ने महादेवगढ़ पर सात फेरे लिए और वैवाहिक जीवन की शुरूआत की। बता दें कि शमामा ने जिस युवक के साथ विवाह किया वह डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा है। दोनों की प्रेमी खरगोन जिले के रहने वाले हैं।
खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में पूरे विधि विधान से युवती का पहले धर्म परिवर्तन करवाया गया और उसको नए नाम से नामांकित भी किया गया। युवती ने इस्लाम धर्म त्याग कर सनातन धर्म को स्वीकार कर लिया। शमामा से बदलकर उसे साधना नाम दिया गया। साधना नाम से नामांकित होने के बाद शनिवार शाम को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से अग्नि को साक्षी मानकर युवक युवती ने सात फेरे लिए। एक दूसरे से सनातन परंपरा से विवाह रचाया और एक दूसरे की गले में वरमाला डाली।
1. खंडवा में क्या हुआ है और शमामा शेख ने क्या कदम उठाया?
खंडवा में शमामा शेख ने अपने प्यार को पाने के लिए धर्म परिवर्तन किया। उसने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म अपनाया और अपना नाम बदलकर साधना रखा। इसके बाद, उसने वीरेंद्र नामक युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया।
2. शमामा ने धर्म परिवर्तन क्यों किया और यह कब हुआ?
शमामा ने अपने प्यार वीरेंद्र के साथ जीवन बिताने के लिए धर्म परिवर्तन किया। यह घटना शनिवार को हुई, जब उसने महादेवगढ़ मंदिर में विधि विधान से धर्म परिवर्तन किया और फिर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया।
3. शमामा और वीरेंद्र के बारे में क्या जानकारी है?
शमामा और वीरेंद्र दोनों खरगोन जिले के रहने वाले हैं। वीरेंद्र डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा है और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके बाद उन्होंने विवाह किया।
4. खंडवा में यह घटना कहां हुई और कौन से मंदिर में धर्म परिवर्तन हुआ?
यह घटना खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में हुई, जहां शमामा ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाया और फिर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह किया।