Sugar Gift for Rakhi: मिठाई से भी महंगी हुई चीनी, राखी बांधने आई बहनों को पूर्व मिनिस्टर ने बांटी एक-एक किलो शक्कर, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Ads

Sugar Gift for Rakhi: मिठाई से भी महंगी हुई चीनी, राखी बांधने आई बहनों को पूर्व मिनिस्टर ने बांटी एक-एक किलो शक्कर, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Sugar Gift for Rakhi: मिठाई से भी महंगी हुई चीनी, राखी बांधने आई बहनों को पूर्व मिनिस्टर ने गिफ्ट की 1-1 किलो शक्कर, जमकर वायरल हो रहा वीडियो /image: X

HIGHLIGHTS
  • रक्षाबंधन से पहले शक्कर के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया
  • पूर्व मंत्री ने महिलाओं से राखी बंधवाने के बाद उन्हें 1-1 किलो शक्कर उपहार में दी।
  • महिलाओं ने बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों को लेकर चिंता जताते हुए दाम कम करने की मांग की

भोपाल। Sugar Gift for Rakhi: भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार कल यानि शनिवार को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। लेकिन राखी त्योहार से पहले जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। शक्कर (Sugar Price Rise) के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा (PC Sharma Congress) ने आज अनोखे अंदाज में राखी बंधवाई। बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें 1-1 किलो शक्कर गिफ्ट (Raksha Bandhan Inflation) की। इस दौरान बहनों ने कहा कि इतनी महंगाई में त्योहार मनाना मुमकिन नहीं हो रहा है, शक्कर के दाम जल्द से जल्द कम किए जाएं।

महंगाई पर सरकार का कोई अंकुश नहीं…

Sugar Gift for Rakhi  पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि महंगाई पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है। लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण लोग अपने त्यौहार ठीक से नहीं मना पा रहे हैं, शक्कर के दाम 70 रुपए किलो (Sugar Price 70 Rupees Per Kg) तक पहुंच गए हैं। राखी बांधने आई महिलाओं ने कहा कि मिठाई के भाव के बराबर तो अब शक्कर के दाम हो गए है। अब भाई के लिए कैसे मिठाई बनाएं। लगता है अब शक्कर ही लेकर जाना होगा। पीसी शर्मा जी के यहां राखी बांधने आए तो उन्होंने हमें शक्कर उपहार स्वरूप दी है।

X हैंडल पर शेयर किया पोस्ट (Sugar Price Rise)

पूर्व मंत्री पीसी ने अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों को शक्कर वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं, ताकि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई से त्रस्त बहनों को थोड़ी राहत मिल सके और उनके त्योहार की मिठास बनी रहे। आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें

पीसी शर्मा ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को क्या उपहार दिया?

महंगाई और शक्कर के बढ़ते दामों के विरोध के प्रतीक के तौर पर पीसी शर्मा ने राखी बंधवाने वाली महिलाओं को 1-1 किलो शक्कर उपहार में दी।

कांग्रेस ने किस मुद्दे को लेकर विरोध जताया?

कांग्रेस ने शक्कर समेत बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

शक्कर की कीमत को लेकर क्या दावा किया गया?

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि शक्कर के दाम 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने का दावा किया गया है।

महिलाओं ने महंगाई को लेकर क्या कहा?

राखी बांधने आई महिलाओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण त्योहार मनाने का खर्च बढ़ गया है और शक्कर महंगी होने से घर पर मिठाई बनाना भी मुश्किल हो रहा है।

रक्षाबंधन से पहले यह मामला क्यों चर्चा में है?

रक्षाबंधन के त्योहार से पहले महंगाई और खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। पीसी शर्मा का शक्कर उपहार देकर किया गया अनोखा विरोध चर्चा का विषय बन गया है।