मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Ads

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में डूबने से तीन बच्चों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 17, 2025 / 12:28 AM IST,
    Updated On - August 17, 2025 / 12:28 AM IST

टीकमगढ़ (मप्र), 16 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर पलेरा थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा गांव में शनिवार दोपहर तालाब में डूब जाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनी ने बताया कि मृतकों की पहचान यश (8), संस्कार (10) और नेन्स (11) के रूप में हुई है तथा तीनों चचेरे भाई थे।

उन्होंने कहा कि तीनों पांचवी और छठी कक्षा के छात्र थे ।

सोनी ने कहा कि तालाब में यश डूबने लगा, तब संस्कार और नेन्स उसे बचाने के लिए कूद गए, लेकिन वे भी डूब गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र राजकुमार

राजकुमार