मप्र में कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में तीन की मौत, चार घायल

Ads

मप्र में कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में तीन की मौत, चार घायल

  •  
  • Publish Date - November 29, 2023 / 06:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2023 / 06:42 PM IST

अनूपपुर (मप्र), 29 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में बुधवार को कोहरे के चलते कम दृश्यता के कारण एक वाहन और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तड़के वेंकटनगर-जैतहरी रोड पर हुई।

जैतहरी थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र कौल ने कहा, ‘कोहरे के कारण एक मिनी ट्रक और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।’

उन्होंने बताया कि तीन मृतकों में से एक महिला थी, जिसकी पहचान मुन्नी राठौड़ (55) के रूप में हुई, जबकि दो अन्य मृतक प्रवीण मिश्रा (44) और मोहम्मद सलीम (50) हैं।

उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा सं दिमो नोमान

नोमान