Tikamgarh Double Murder: बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या, इस बात पर रिश्तेदारों ने दी दर्दनाक मौत, खून से सनी लाश देख कांप उठे लोग
Tikamgarh Double Murder: टीकमगढ़ में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
Tikamgarh Double Murder /Photo Credit: IBC24
- टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय चैनु घोष और 63 वर्षीय पाना बाई घोष की हत्या
- दंपति खेत पर सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से उनकी हत्या कर दी
- शुरुआती जांच में जमीनी विवाद को हत्या की मुख्य वजह मान रही है
Tikamgarh Double Murder: टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय चैनु घोष और 63 वर्षीय पाना बाई घोष के रूप में हुई है। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। यह घटना दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर-बछोड़ा में देर रात हुई। दंपति खेत पर सो रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। उनके सिर और हाथ-पैरों पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमले के गंभीर निशान मिले हैं।
दूर के रिश्तेदारों के साथ चल रहा था विवाद
Tikamgarh Double Murder जानकारी के मुताबिक, दंपति पिछले दो वर्षों से करीब एक हेक्टेयर जमीन पर रह रहे थे। बताया जाता है कि यह जमीन पाना बाई घोष के पिता ने उनके नाम की थी। इस जमीन को लेकर दूर के रिश्तेदारों के साथ उनका विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि, पिछले एक महीने में तीन बार विवाद की स्थिति बनी थी। इस मामले में रतिभान घोष और उसके पिता वीरन घोष पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
Tikamgarh Double Murder सूचना मिलते ही दिगौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस जमीनी विवाद को हत्या की वजह मानकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें
- LPG Cylinder Price Hike Today: आम आदमी को लगा जोर का झटका, फिर महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानिए नई कीमत
- Raipur Loot Kand Live Video: लाखों रुपये के लूट की वारदात से थर्राया रायपुर का ये इलाका.. इस एजेंसी के सुपरवाइजर को बनाया निशाना, देखें कैसे बाइक सवारों ने दिया अंजाम..
- Jashpur Minor Girl Gang Rape: छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी… फिर इस हाल में मिली
- CG High Court News: क्या सरकारी नौकरी वाली बीवी को भी मिलेगा भरण-पोषण? हाईकोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला

Facebook


