Tikamgarh News: खेत में इस हाल में मिले पति-पत्नी, देखकर गांव वाले भी रह गए दंग, पूरे इलाके में सनसनी का माहौल

Tikamgarh News: खेत में इस हाल में मिले पति-पत्नी, देखकर गांव वाले भी रह गए दंग, पूरे इलाके में सनसनी का माहौल

Tikamgarh News: खेत में इस हाल में मिले पति-पत्नी, देखकर गांव वाले भी रह गए दंग, पूरे इलाके में सनसनी का माहौल

Tikamgarh News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 22, 2026 / 02:07 pm IST
Published Date: March 22, 2026 1:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खेत में काम करते समय करंट लगने से पति-पत्नी की मौत
  • घटना खरगापुर थाना क्षेत्र के गुना गांव की है
  • पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की

टीकमगढ़: Tikamgarh News मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के खरगापुर थाना क्षेत्र के गुना गांव में करंट लगने से एक किसान दंपति की मौत हो गई। 65 वर्षीय वंशी उर्फ टुंडा आदिवासी और उनकी पत्नी 63 वर्षीय गणेशी आदिवासी अपने खेत पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जब दंपति पड़ोसी किसान बिरजू अहिरवार के खेत की बाड़ में लगे करंट के तार की चपेट में आ गए। बिरजू अहिरवार ने अपनी फसल को जानवरों से बचाने के लिए यह तार लगाया था। बारिश के कारण खेत के आसपास पानी भरा हुआ था।

खरगापुर थाना प्रभारी अंबर सिंह सिकरवार ने बताया कि दंपति के साथ एक बकरी भी थी, जो करंट लगने से मौके पर ही मर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए खरगापुर अस्पताल भेजा गया। बीट प्रभारी आरक्षक भागीरथ लोधी ने जानकारी दी कि आरोपी बिरजू अहिरवार के खिलाफ धारा 105, 325 बीएनएस सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।