Reported By: Shailendra Dwivedi
,MP Crime News / Image Source : IBC24
टीकमगढ़ : MP Crime News मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची की सिर कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बालिग और दो नाबालिग शामिल हैं। तीनों आरोपियों ने पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया था, जब लड़की ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताने की बात कही, तो उन्होंने मिलकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया है।
दरअसल, मंगलवार रात पलेरा थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। Tikamgarh News लड़की का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम और थाना पुलिस मौके पर पहुँची। डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और एसडीओपी अभिषेक गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की।
दरअसल लड़की सोमवार दोपहर से लापता थी, जिसकी तलाश परिजन और ग्रामीण कर रहे थे। एसडीओपी गौतम ने बताया कि शव लड़की के घर से लगभग 600 मीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला था। इस पूरे मामले की जांच में सामने आया कि वारदात को 27 वर्षीय चेतराम आदिवासी और दो नाबालिगों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने इस पूरे मामले में तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।