Tikamgarh Sonam Wangchuk Support Protest : MP के इस जिले तक पहुंची छात्र आंदोलन की आग! सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, मोदी सरकार के इस मंत्री के इस्तीफे की मांग

Ads

टीकमगढ़ में NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने अस्पताल चौराहे पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 08:25 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 08:28 PM IST

Tikamgarh Sonam Wangchuk Support Protest : Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • जंतर-मंतर आंदोलन का असर मध्य प्रदेश तक पहुंचा।
  • छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
  • मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

टीकमगढ़ : Tikamgarh Sonam Wangchuk Support Protest :  मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में सोमवार शाम करीब 5 बजे अस्पताल चौराहे पर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में हो रहे आंदोलन के समर्थन में था। छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा

अस्पताल चौराहे पर बिना किसी पूर्व सूचना के बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हुए। हाथों में बैनर-पोस्टर लिए कॉलेज छात्रों ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।Sonam Wangchuk Support Protest Tikamgarh Updateउन्होंने सोनम वांगचुक का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाने से बच रही है।

तानाशाही तरीके से अनशन समाप्त कराने पर तुली है सरकार

छात्रों ने कहा कि सरकार ने अब तक नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उनके अनुसार, इस लापरवाही से देश के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। छात्र-छात्राओं ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से सार्थक बातचीत करने के बजाय तानाशाही तरीके से अनशन समाप्त कराने पर तुली है।

बड़े स्तर पर फिर से प्रदर्शन करेंगे छात्र

करीब आधे घंटे चले इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कॉलेज छात्र अस्पताल चौराहे पर मौजूद रहे। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन समाप्त किया और चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही सोनम वांगचुक की मांगों को पूरा नहीं करती है, तो वे बड़े स्तर पर फिर से प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें