मप्र के उमरिया में कार की टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत

मप्र के उमरिया में कार की टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत

मप्र के उमरिया में कार की टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत
Modified Date: May 18, 2026 / 01:53 pm IST
Published Date: May 18, 2026 1:53 pm IST

उमरिया (मध्यप्रदेश), 18 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक तेज रफ्तार कार ने सोमवार सुबह एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसपर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जिले के ताला-मानपुर मार्ग पर सरमनिया मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे यह हादसा हुआ।

मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले ने बताया कि मानपुर निवासी हैदर खान (40) और अनिल रजक (उम्र स्पष्ट नहीं) मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम करने ताला जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में हैदर खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अनिल रजक को ताला पुलिस चौकी के वाहन से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मर्सकोले ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और फिर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में